अमेठी में 137 बाल वाटिकाओं में एजुकेटर भर्ती शुरू:चयन समिति की मौजूदगी में हो रहा विद्यालयों का आवंटन

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेठी में 137 बाल वाटिकाओं के लिए स्पेशल एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालयों का आवंटन किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी और चयन समिति की उपस्थिति में यह आवंटन प्रक्रिया चल रही है। जिले की कुल 137 बाल वाटिकाओं में इन स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति की जा रही है। यह भर्ती प्रक्रिया प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। कुछ समय पहले इसकी प्रक्रिया शुरू हुई थी, जिसके बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में नियुक्तियां दी जा रही हैं। बीएसए कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस संबंध में बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि ईसीसी एजुकेटर के तहत 137 विद्यालयों में 137 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आज काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। चयन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिससे शिक्षा के स्तर में निश्चित सुधार होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *