अम्बेडकरनगर में बस की चपेट में आए पति-पत्नी:पेट्रोल पंप से निकलते समय रोडवेज बस ने कुचला, दोनों की मौत

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अंबेडकरनगर में एक सड़क हादसे में कोटेदार पति-पत्नी की मौत हो गई। यह घटना अकबरपुर बसखारी मार्ग पर कुड़की के पास एक पेट्रोल पंप से निकलते समय हुई। उन्हें एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान दाउदपुर निवासी 60 वर्षीय राम अजोर और उनकी 58 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी के रूप में हुई है। वे अपनी बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पर आते ही बस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रेमा देवी का शव बस में ही फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अकबरपुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर अकबरपुर के विधायक और पूर्व मंत्री राम अचल राजभर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *