अयोध्या में खनन अधिकारी पर हमले का मामला:राकेश जायसवाल, सरोज जायसवाल समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या में खनन अधिकारी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खनन अधिकारी अनन्त सिंह की तहरीर पर थाना कैंट में राकेश जायसवाल, सरोज जायसवाल समेत 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 7 बजे थाना कैंट क्षेत्र में खनन अधिकारी अनन्त सिंह, चंद्रशेखर पाठक समेत कई लोगों पर हमला किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अधिकारियों से अभद्रता और मारपीट की। घटना के बाद थाना कैंट में ही खनन अधिकारी अनन्त सिंह से अभद्र व्यवहार होने का भी आरोप सामने आया। काफी जद्दोजहद के बाद आधी रात में अधिकारी ने तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नामजद आरोपियों के साथ अन्य अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *