अयोध्या में मड़हा नदी में मिला नवजात शिशु का शव:पुलिस ने बाहर निकाला, जांच में जुटी

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

विकासखंड मिल्कीपुर के बारुन बाजार में मड़हा नदी के पुल के पास एक नवजात शिशु का शव मिला। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। यह घटना शनिवार सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने मड़हा नदी में एक नवजात शिशु का शव बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बारुन चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह को दी। चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से नवजात शिशु के शव को नदी से बाहर निकलवाया। चौकी इंचार्ज अविनाश सिंह ने बताया कि शव को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव यहीं किसी ने फेंका है या कही से बहकर आया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *