अयोध्या में रात का तापमान 9.0°C:सर्द हवाएं परेशान कर रहीं, 7 दिन बाद ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिन में हल्की धूप के बावजूद हवा में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह शाम गांव से लेकर शहर तक ठंड का असर महसूस किया गया, रात में ठंड और बढ़ जा रही है सबसे ज्यादा परेशानी सुबह छोटे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में हो रही है न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक हफ्ते में ठंड बढ़ने का अनुमान है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि अयोध्या का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। डॉ. मिश्रा के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी दिशा से आ रही पछुआ हवाएं इस समय तेजी पकड़ रही हैं। इन हवाओं की प्रकृति शुष्क होती है और ये तापमान को तेजी से नीचे लाती हैं। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने और हवा के सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में ही चलने की संभावना है। अन्य आंकड़ों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 85 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। हवा की गति 1.6 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा उत्तरी-पश्चिमी दर्ज की गई। वर्षा 0.0 मिलीमीटर रही।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *