अयोध्या में रात का तापमान 9.5°C:एक किलोमीटर की रफ्तार से चल रही सर्द हवाएं, अगले तीन दिन में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसमें 2 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम में इस बदलाव के कारण लोग सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। हवाओं की गति में भी वृद्धि हुई है। इससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 1 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो अब बढ़कर 2.8 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। इस तेज ठंड से बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है, खासकर सुबह और शाम के समय। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बताया कि अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.8 डिग्री कम) दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 54 प्रतिशत रही। हवा की गति 2.1 किलोमीटर प्रति घंटा और दिशा दक्षिणी-पश्चिमी थी, जबकि वर्षा 0.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और हवा के सामान्य गति से पश्चिमी दिशा में चलने की संभावना है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *