अयोध्या में वर्ल्ड लेवल का मंदिर म्यूजियम बनेगा:अफसरों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट में कल 20 प्रस्ताव पास होंगे

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

योगी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर संग्रहालय बनवाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली- 2022 में संशोधन किया जाएगा। इस संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता की अवधि के साथ आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कैबिनेट का एजेंडा जारी किया। एजेंडे में करीब 20 प्रस्तावों को शामिल किया गया है। प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर ‘जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र’ (DDRC) की स्थापना होगी। इसका संचालन राज्य सरकार के संसाधनों से कराया जाएगा। अब महत्वपूर्ण एजेंडे को जानिए… अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग आवास एवं शहरी नियोजन खेलकूद विभाग पर्यटन विभाग वित्त विभाग चिकित्सा स्वास्थ परिवार कल्याण विभाग पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग कारागार विभाग चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग लोक निर्माण विभाग —————- यह खबर भी पढ़िए:- यूपी में रिश्वत लेकर प्राइवेट स्कूलों को दे रहे मान्यता:DIOS का रेट 1 लाख, SDM 50 हजार ले रहे ‘प्राइवेट स्कूल में 12वीं की मान्यता चाहिए… 5 लाख खर्च होंगे। DIOS को 1 लाख… SDM, AE और GIC के प्रिंसिपल को 50-50 हजार जाते हैं। इलाहाबाद (यूपी माध्यमिक शिक्षा मंडल) में 1 से डेढ़ लाख लगेंगे… फिर शासन भी 1 लाख लेगा।’ DIOS ऑफिसों के बाबुओं की इन बातों से साफ है कि यूपी के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। यहां प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के लिए मोटी रकम लगती है। इसमें सभी की हिस्सेदारी है। प्राइवेट स्कूल संचालक रिश्वत की इस राशि की भरपाई बच्चों की फीस बढ़ाकर कर रहे। पढ़ें पूरी खबर…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *