अयोध्या में 109 HS की फाईलों की धूल झाड़ी गई:पूराकलंदर थाने में पहले ही दिन प्रभारी कोतवाल ने सख्ती दिखाई

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या कोतवाली से स्थानांतरित होकर पूरा कलंदर थाना पहुंचे निरीक्षक मनोज शर्मा ने अपराधियों के प्रति सख्ती दिखानी शुरू कर दी।थाना क्षेत्र के सभी 109 हिस्ट्रीशीटरों की फाईलों की धूल झाड़ी गई।इसके अलावा जमीनी विवाद और नशा से अड्‌डों की जांच की गई। कोतवाल मनोज शर्मा ने महिला पुलिस कर्मियों से महिलाओं से जुड़े छोटी से छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेकर उनकी तुरंत जांच करने को कहा।आवश्यक होने पर सख्त कार्यवाही का निर्देश दिया।बाल अपराध को लेकर सतर्कता की बात भी उन्होंने कही।इससे पहले उन्होंने थाने के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। इससे पहले पूरा कलंदर थाना पहुंचने का नागरिकों ने कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा का स्वागत किया। वरिष्ठ साधक ज्ञानप्रकाश दुबे ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी ने नागरिकों से अपराध और अपराधियों की सूचना निडर होकर तुरंत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितना बड़ा और ताकतवर दिखता हो पर अंदर से बहुत कमजोर होता है।ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को देकर आप समाज को अपराध मुक्त बनाने में बड़ा योगदान देते हैं।इसका लाभ समाज के साथ आपके परिवार को भी मिलता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *