अलीगढ़ के गभाना दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गभाना फायर स्टेशन के सामने हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, चंडौस के गांव पहावटी निवासी 30 वर्षीय सत्यपाल पुत्र आरामी बुधवार दोपहर अपने गांव के ही साथी राकेश के साथ कटरा की ओर से बाइक पर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सत्यपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
अलीगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल:गभाना फायर स्टेशन के सामने हुई घटना, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
