अलीगढ़ में हिस्ट्रीशीटर की दबंगई पर हरदुआगंज इंस्पेक्टर सस्पेंड:हत्या का खुलासा न होने और ठेके पर तमंचा लहराने का वीडियो बना वजह, एसएसपी ने की कार्रवाई

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाने के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निलंबित कर दिया है। युवक का कंकाल मिलने के मामले का अभी तक खुलासा न होने और एक हिस्ट्रीशीटर की दबंगई का वीडियो वायरल होने को गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की गई है। दो दरोगा पहले हो चुके हैं निलंबित तीन नवंबर को नगरिया भूड़ निवासी दिनेश कुमार उर्फ अबनू का कंकाल झाड़ियों में मिला था। कपड़ों और दांतों के आधार पर परिजन ने उसकी पहचान की थी। जांच में सुस्ती और व्यवहार में लापरवाही को लेकर दो दरोगा पहले ही निलंबित किए जा चुके थे। इंस्पेक्टर को भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन तीन हफ्ते बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। फायरिंग में वांछित की वीडियो वायरल इसी बीच गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें अलहदादपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर सौरभ ठाकुर शराब के ठेके पर पिस्टल लहराते हुए दबंगई करता दिख रहा है। पुलिस रिकॉर्ड में वह क्वार्सी के सुरेंद्र नगर में हुई फायरिंग की वारदात में वांछित चल रहा है। क्राइम मीटिंग में भी थानेदारों को दी थी चेतावनी कुछ दिन पहले क्राइम मीटिंग में यह भी साफ कहा गया था कि किसी भी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की आपराधिक हरकत पर संबंधित थाना प्रभारी पर सीधे कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीटर का खुलेआम ठेके पर हथियार लहराना पुलिस की बड़ी चूक माना गया। इसके बाद इंस्पेक्टर बृजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश जारी पुलिस अब सौरभ ठाकुर की तलाश में दबिशें दे रही है। वहीं, हत्या का खुलासा करने के लिए एसएसपी ने नई टीम लगाई है। कार्रवाई के बाद जिले के थानों को दोबारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखें, वरना जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *