कुशीनगर में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति योजना हेतु संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत लाल गोंड ने बताया कि यह सारिणी पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) कक्षाओं के छात्रों के लिए है। जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार, विद्यालयों द्वारा प्रोफाइल लिंक करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 25 नवंबर से 8 दिसंबर तक किया जाएगा। छात्रों को 25 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन और अग्रसारण 25 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक होगा। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध और संदेहास्पद डेटा को 23 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक लॉक किया जाएगा। गोंड ने जनपद के सभी विद्यालयों और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शासन द्वारा जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति योजना का क्रियान्वयन संबंधित शासनादेशों और छात्रवृत्ति नियमावली में उल्लिखित प्रावधानों के तहत समय पर सुनिश्चित करें।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति 2025-26 का संशोधित टाइम-टेबल जारी:कुशीनगर में 9-10 से 11-13 के कक्षाओं के लिए होगा
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
