आईपीएल में पंजाब किंग्स ने 21 खिलाड़ी किए रिटेन:पांच खिलाड़ी किए रिलीज, पर्स में बचे 11.50 करोड़, ऑक्शन पर टिकी निगाहें

📅 Published: December 16, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने जहां कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वहीं कुछ चर्चित नामों को रिलीज भी कर दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के पर्स में अब 11.50 करोड़ रुपये बचे हैं, जिससे टीम आज ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी। पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर समेत 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल व जोश इंग्लिश के नाम शामिल हैं। पिछले सीजन में मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ और जोश इंग्लिश को 2.6 करोड़ में खरीदा था। टीम ने ये 21 खिलाड़ी किए रिटेन पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ रुपए में टीम ने अपने साथ बनाए रखा है। रिटेन किए गए अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं – इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज टीम प्रबंधन ने कुछ बड़े नामों को रिलीज कर सभी को चौंका दिया। टीम में आठ बैट्समैन, 6 गेंदबाज और 7 ऑलराउंडर मौजूद किंग्स इलेवन पंजाब में जिन 21 खिलाड़ियों को रिटेन किया है उनमें से आठ बैट्समैन, 6 गेंदबाजी और सात ऑलराउंडर हैं। टीम जोश इंग्लिश की जगह एक बल्लेबाज और मैक्सवेल की जगह एक ऑलराउंडर खरीदेगी। इसके अलावा एरन हार्डी भी ऑलराउंडर थे। जबिक कुलदीप सेन तेज गेंदबाज और प्रवीण दुबे स्पिन गेंदबाजी थे। पंजाब किंग्स के पर्स में 11.50 करोड़ रुपए रिटेंशन प्रक्रिया के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में अब 11.50 करोड़ रुपए बचे हैं। ऐसे में आज आने वाली ऑक्शन में पंजाब किंग्स 6 नए खिलाड़ी खरीदेगा। इसमें भी वो ऐसे खिलाड़ियों पर दांव लगाएंगे जिनकी टीम को जरूरत हो।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *