आगरा के बेस्ट थ्री BLO को मिला सम्मान:SIR का 100% काम समय से पहले पूरा करने पर डीएम ने किया सम्मानित

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (SIR) का काम समय से पहले पूरा करने पर आगरा के बेस्ट थ्री BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को आगरा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सम्मानित किया। इनमें BLO शीला देवी, देवेंद्र सिंह और शुभम अवस्थी शामिल हैं। जिले में सबसे पहले 100% डाटा फीडिंग का काम शीला देवी ने किया।
डीएम ने जिले के सभी वोटर्स से अपील की है-SIR के अंतर्गत गणना प्रपत्र की सभी प्रविष्टि पूर्ण कर संबंधित BLO को तत्काल प्रदान कर दें, आखिरी दिन का इंतजार न करें। ये हैं बेस्ट थ्री BLO
SIR-2026 के अंतर्गत BLO द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) के वितरण, संकलन एवं डिजिटाइजेशन कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने पर संबंधित BLO को कलेक्ट्रेट में सम्मानित किया गया। डीएम ने बताया-जिले में सबसे पहले एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 395, प्राथमिक विद्यालय नगला बेल की BLO शीला देवी, सहायक अध्यापक ने कुल 500 मतदाताओं में से 500 मतदाताओं के गणना पत्र वितरण व संकलित किए बल्कि BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। यह उपलब्धि जिले में सर्वाधिक है और विशेष पुनरीक्षण अभियान में उनकी आदर्श कार्यशैली को दर्शाती है।
इसी प्रकार फतेहपुर सीकरी विधानसभा के भाग संख्या-3, प्राथमिक विद्यालय उत्तू के BLO देंवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक ने कुल 462 मतदाताओं में से 462 मतदाताओं के गणना प्रपत्र वितरण व संकलित किए बल्कि BLO ऐप के माध्यम से डिजिटाइज भी कर दिए। बाह विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 13, प्राथमिक विद्यालय, पापरीनागर कम्पोजिट के BLO शुभम अवस्थी, सहायक अध्यापक ने SIR के दौरान गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन व डिजीटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओं से अपील की है-वे BLO, सुपरवाइजर को अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए गणना पत्र की प्रविष्टियों को सही-सही भरकर, सभी मतदाता विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *