आगरा कॉलेज गर्ल्स विंग ने रविवार को एनसीसी डे के मौके पर भव्य एनसीसी परेड का आयोजन किया। परेड कॉलेज से शुरू होकर सेंट जॉन्स कॉलेज तक गई और वापस आगरा कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। कैडेट्स ने मार्च के दौरान देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों को एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के प्रति जागरूक किया। कंपनी कमांडर कैप्टन रीता निगम ने बताया कि एनसीसी डे हर साल नवंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है और इस वर्ष 78वां एनसीसी डे है। पिछले एक सप्ताह से कैडेट्स पोस्टर मेकिंग, रंगोली, भाषण, डिजिटल जागरूकता क्लिप और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे कई कार्यक्रमों में शामिल रहे। कैडेट्स ने प्रतिदिन एनसीसी ड्रिल का भी अभ्यास किया। समापन के दौरान कैप्टन रीता निगम ने कहा कि एनसीसी दुनिया का सबसे बड़ा अनुशासित युवा संगठन है। जो युवाओं को संगठित, प्रशिक्षित और राष्ट्रभक्ति से भरपूर बनाता है। एनसीसी की गतिविधियाँ युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में प्रो. गीता माहेश्वरी, प्रो. दिग्विजय नाथ राय, प्रो. अमित रावत सहित कई प्राध्यापक मौजूद रहे और कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया। इस परेड और सप्ताहभर चली गतिविधियों में कुल 84 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें एसयूओ आकृति सिंह, यूओ राजेशकुमारी, बबली, श्रद्धा, वंशिका, काजल और अन्य कैडेट्स प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
आगरा कॉलेज की 84 कैडेट्स ने निकाली एनसीसी परेड:78वें एनसीसी डे पर कैडेट्स ने पोस्टर, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बढ़ाई जागरूकता
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
