आगरा पुलिस कर रही रोहिंग्या-बांग्लादेशियों की जांच:झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों का वेरिफिकेशन, आउटसोर्सिंग कर्मियों भी दायरे में

📅 Published: December 4, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा पुलिस ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जांच के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम समेत अन्य विभागों के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सूची से वेरिफिकेशन कराई जा रही है। झुग्गियों में रहने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि समय समय पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की जांच के लिए अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में आगरा पुलिस ने नगर निगम समेत कई विभागों में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की सूची मांगी है। नगर निगम के तीन हजार आउट सोर्सिंग कर्मियों की सूची मिली है। सभी के ऊपर आपराधिक मामलों की जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों की जांच थाना पुलिस और एलआईयू मिलकर कर रहे हैं। रिपोर्ट आईबी को दी जाएगी। जांच में नॉन रेसिडेंशियल मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
झुग्गी-झोपड़ी में भी चलाया अभियान
पुलिस ने गुरुवार को शहर में कई जगह पर झुग्गियों में जाकर लोगों से पूछताछ की। उनसे जानकारी मांगी। उनके पहचान पत्र भी देखे गए। डीसीपी सिटी का कहना था कि जिन लोगों पर पहचान पत्र नहीं होगा, उनकी जानकारी आईबी को दी जाएगी। वो जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *