आगरा में आज आवास विकास की हवा सबसे खराब:इस क्षेत्र का AQI 180 पर पहुंचा, जबकि शहर का AQI 157

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में शुक्रवार सुबह आवास विकास क्षेत्र की हवा सबसे खराब है। इस क्षेत्र का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 180 रहा। जबकि शहर का AQI 157 रहा। शहर का दूसरा सबसे दूषित क्षेत्र रोहता और संजय प्लेस है। इन दोनों जगहों का AQI 170 है। ताजमहल के पास शाहजहां गार्डन की हवा भी ज्यादा ठीक नहीं है।
गुरुवार की तुलना में शुक्रवार सुबह AQI में थोड़ा सुधार जरूर रहा लेकिन ये स्तर भी मॉडरेट श्रेणी में है। AQI का स्तर इस श्रेणी में पहुंचने पर वैसे तो बड़ी समस्या नहीं है लेकिन संवेदनशील लोगों को परेशानी हो सकती है। जानिये किस क्षेत्र में कितना रहा AQI ‘मॉडरेट’ श्रेणी में ये हो सकती है दिक्कत
जब AQI मॉडरेट श्रेणी में होता है, तो ज्यादातर लोगों को कोई बड़ी समस्या नहीं होती है, लेकिन संवेदनशील व्यक्तियों को हल्की परेशानी हो सकती है। जैसे सांस लेने में हल्की तकलीफ, गले में खराश, या खांसी। इनमें बुजुर्ग, छोटे बच्चे और पहले से सांस संबंधी बीमारियां (जैसे अस्थमा) वाले लोग शामिल हैं। इस स्थिति में, संवेदनशील लोगों को सुबह और शाम के समय ज़्यादा देर तक बाहर रहने से बचना चाहिए। सड़कों पर पानी छिड़काव
ये स्थिति तब है, जबकि नगर निगम शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी छिड़काव करा रहा है। जिससे कि धूल को उड़ने से रोका जा सके। मेट्रो भी अपने कार्यस्थलों पर लगातार पानी का छिड़काव करा रहा है। शुक्रवार सुबह का मौसम शुक्रवार सुबह से ही धूप निकली हुई है। सुबह 8 बजे तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर तेज धूप निकलेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *