आगरा में एयरटेल पर 6.37 लाख का जुर्माना:बिना अनुमति के रोड कटिंग पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

📅 Published: December 4, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा लोहामंडी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 31, अर्जुन नगर स्थित मित्तल हॉस्पिटल के पास बिना अनुमति सड़क काटने का मामला सामने आया है। यहां एयरटेल लिमिटेड द्वारा बिना पूर्व अनुमति के रोड कटिंग किए जाने की जानकारी मिलने पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए 6,37,095 रुपये का जुर्माना लगाया है। जेई ने दी थी अपनी रिपोर्ट नगर निगम की जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 21.60 वर्गमीटर, 28.80 वर्गमीटर और 36.00 वर्गमीटर क्षेत्र में रोड कटिंग की गई। बिना अनुमति रोड कटिंग पर निर्धारित नियमों के तहत कार्रवाई की गई। अवर अभियंता मुकेश कुमार की जांच के आधार पर की गई संस्तुति पर नगर आयुक्त ने कार्यदाई संस्था पर ये कार्रवाई की है। अनुमति लेना आवश्यक
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा है-सड़क या सार्वजनिक परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कार्य के लिए अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति की गई रोड कटिंग को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित संस्था पर नियमानुसार अर्थदंड लगाया जा रहा है। भविष्य में भी यदि कोई कंपनी या व्यक्ति बिना अनुमति ऐसे कार्य करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक से 1200 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन जब्त फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जीएसटी टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से करीब 1200 किलो प्रतिबंधित पॉलिथिन बरामद की। यह पॉलिथिन चालकों द्वारा 40 कट्टों में अन्य सामान के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित सामग्री दिल्ली से जबलपुर ले जाई जा रही थी।
जीएसटी टीम ने जब्त पॉलिथिन को विधिवत कार्रवाई के लिए नगर निगम के हवाले कर दिया। नगर निगम प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए दीपक रोड लाइन, अलीपुर दिल्ली के ट्रक चालक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। नष्ट कराई गई पॉलीथिन
नगर निगम अधिकारियों ने बताया-पकड़ी गई पॉलिथिन को पर्यावरणीय मानकों के अनुसार नष्ट कराने के लिए इसे अनुबंधित एजेंसी को सौंप दिया गया है। प्रतिबंधित पॉलिथिन की आपूर्ति और परिवहन पर रोक के बावजूद लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए निगम और अन्य विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रहे हैं नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं को चेतावनी दी है कि पॉलिथिन प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *