आगरा में केमिकल गोदाम में धमाका:तीन मजदूर झुलसे, ड्रम उतारते समय हुआ हादसा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार दोपहर को केमिकल फैक्ट्री में धमाका हो गया। धमाके के बाद अफरा तफरी मच गई। तीन लोग झुलस गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शास्त्रीपुरम इंडस्ट्रियल एरिया साइट सी ई-115 में जैन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से केमिकल का गोदाम हैं। दोपहर करीब 12 बजे गोदाम में केमिकल के ड्रम उतर रहे थे। तभी अचानक से धमाका हो गया। वहां काम करने वाले मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। केमिकल से मजदूर झुलस गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में तीन मजदूर झुलसे हैं, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *