आगरा में दबंगों ने डॉक्टर से की मारपीट:कार में टक्कर मारी, शीशा तोड़कर गले से चेन तोड़ी

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार देर रात रोड रेज के मामले में कार सवारों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। उनकी कार का शीश तोड़ दिया। आरोप है कि कार सवार गले से सोने की चेन भी तोड़ ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी हे।
ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 निवासी डॉ. प्रेमराज सिंह फिरोजाबाद में सरकारी डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात 10 बजे वो फिरोजाबाद से लौट रहे थे। ट्रांस यमुना कॉलोनी में सर्विस रोड पर ड्रीम बार के पास सामने से एक बिना नंबर की टाटा पंच तेज गति से आई। कार से उनकी कार में टक्कर लग गई। जब उन्होंने कार चालक को टोका तो कार में सवार अन्य लोग उतार आए। उनकी कार को घेर लिया। बचने के लिए उन्होंने कॉर लॉक कर ली। इस पर कार सवारों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कार की चाबी भी निकाल ली। कार सवार उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ले गए। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें दिख रहा है कि कुछ लोग कार को घेरकर खडे़ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *