आगरा में बोगस फर्म का भंडाफोड़:71.79 करोड़ की बाह्य आपूर्ति दिखाकर 13 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन किया, FIR दर्ज

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा, 30 नवंबर। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) ने एक और बोगस फर्म पकड़ी है। विभागीय जांच में अस्तित्वहीन पाई गई फर्म ने बिना वास्तविक खरीद के कागजों में 71.79 करोड़ रुपए की बाह्य आपूर्ति दिखाकर 13.05 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास ऑन किया। एसजीएसटी ने फर्म के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर धोखाधड़ी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभाग एक नवंबर से अब तक 21 बोगस फर्मों के विरुद्ध कार्रवाई कर चुका है। फर्म मैसर्स जगदीश जी ट्रेडर्स के स्वामी जगदीश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग ने ऑनलाइन जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार फर्म के अभिलेखों की समीक्षा की थी। इसमें पाया गया कि फर्म ने 16 जुलाई को जीएसटी नंबर प्राप्त किया। सीजीएसटी द्वारा 21 जुलाई को ही फर्म का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया था। एसजीएसटी ने 16 अक्टूबर को फर्म की जांच की। इसमें फर्म व स्वामी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जगदीश ने फर्म का पंजीयन सुनियोजित तरीके से आइटीसी का अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए किया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *