आगरा में भगवान चोरी:थाना एत्माद्दौला में दर्ज कराई शिकायत, सीसीटीवी की मदद से पुलिस चोर को पकड़ने में जुटी

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना एत्माद्दौला के नवलगंज स्थित शिवदेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार शाम को आरती के दौरान लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष फैल गया। उन्होंने मंगलवार को थाना एत्माद्दौला पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। मगर मूर्ति नहीं मिल सकी। जनता के सहयोग से नई मूर्ति स्थापित कराई गई है। सीता नगर, एत्माद्दौला निवासी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नवलगंज में वर्षों पुराना शिवदेश्वर महादेव मंदिर है। परिसर में शिवलिंग के पास ही आठ किलोग्राम वजनी लड्डू गोपाल की मूर्ति भी थी। सोमवार रात आठ बजे संध्या आरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके बाद सेवादार कलुआ अपने काम में लग गए। कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो लड्डू गोपाल की मूर्ति नहीं थी। उन्होंने आसपास देखी, लेकिन पता नहीं चला। इस पर क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी। मंगलवार सुबह मंदिर ट्रस्ट के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मगर मूर्ति का पता नहीं चल सका। बाद में लोगों ने नई मूर्ति स्थापित कराई। वहीं मंदिर में चोरी करने वालों को पकड़ने की मांग की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *