आजमगढ़ के युवक ने पत्नी को मारी गोली मौत:पानीपत में हत्या के बाद ठिकाने लगाने जा रहा था डेडबॉडी, जौनपुर की रहने वाली थी पत्नी

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव के रहने वाले राजीव यादव ने पानीपत में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी डेड बॉडी को ठिकाने लगाने की कोशिश में था। पर आरोपी अपने मंसूबे में सफल नहीं हो सका। मौके पर कुछ लोगों के आ जाने से आरोपी पति डेडबॉडी छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी तक पास के CCTV के माध्यम से पहुंची। पानीपत में नौकरी करता था राजीवआजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला राजीव पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव के साथ रहकर नौकरी करता था। राजीव यादव ने अपनी पत्नी प्रियंका की 24 नवंबर को कमरे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस उसके कमरे तक पहुंची थी। तब घटना का की जानकारी पुलिस को हुई। हरियाणा पुलिस के द्वारा घटना की सूचना परिजन और मायके पक्ष के लोगों को दी गई थी। अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर निवासी राजीव यादव पुत्र राम मूरत यादव की शादी लगभग 13 साल पहले जौनपुर जनपद के सराय ख्वाजा गांव के उत्तर पट्टी गांव में प्रियंका यादव के साथ हुई थी। प्रियंका यादव अपने सास ससुर के साथ अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव में ससुराल में रह रही थी। प्रियंका का पति राजीव यादव बीते कुछ सालों से हरियाणा के पानीपत में रोजी-रोटी के लिए प्राइवेट नौकरी कर रहा था। इसके पहले भी कुछ दिनों के लिए प्रियंका हरियाणा अपने पति के यहां आती जाती रही। 6 महीना से प्रियंका अपने पति के साथ हरियाणा के पानीपत में रह रही थी। किसी अन्य युवती से संबंध राजीव यादव का हरियाणा की किसी महिला से संबंध है। हरियाणा में 24 नवंबर को राजीव अपने कमरे पर ही अपनी पत्नी को दो गोली मार कर उसकी हत्या कर दिया और उसका सर ईट से कुचलकर अपने परिचित की मोटरसाइकिल लेकर पत्नी का शव बोरी में भरकर नहर में फेंकने ही जा रहा था। अचानक कुछ लोग आ गए जिससे वह वहीं शव छोड़कर फरार हो गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो उसमें महिला का शव मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरा चेक करते हुए उसके कमरे तक जा पहुंची और तब पुलिस को पूरी घटना की जानकारी हुई। जौनपुर मे महिला के मौत की सूचना मायके वालो को दी। मायके के लोग वहां पहुंच गए और आरोपी पति के खिलाफ पानीपत के थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया। वहीं मृतका प्रियंका यादव के एक 12 साल की बेटी और एक लगभग 8 साल का बेटा है। सारी कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद मायके वाले शुक्रवार को शव लेकर प्रियंका के ससुराल पहुंचे। जहां देर रात्रि अंतिम संस्कार किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *