आजमगढ़ में दूल्हे की गाड़ी पर दबंगों ने किया हमला:दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी बोले गलती हो गई

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में बीच बाजार दूल्हे की गाड़ी और डीजे में टक्कर के बाद दबंगों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना को आरोपियों ने 24 नवंबर की रात उस समय अंजाम दिया जब दूल्हे की गाड़ी और डीजे में मामूली टक्कर हो गई। टक्कर के बाद आरोपियों ने मारपीट और धमकी देने साथ लाठी डंडे से दूल्हे की गाड़ी पर हमले की भी घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों में उमेश राय और सौरभ पासवान है। इन दोनों पर आरोप है कि इन दोनों ने सार्वजनिक स्थान पर जमकर गुंडागर्दी की और मारपीट करने के साथ-साथ धमकाया भी। ऐसे में जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी बोले गलती हो गई दोबारा नहीं होगी इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के वीडियो के माध्यम से घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गया आरोपियों ने कान पड़कर गलती मानते हुए कहा कि अब दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। पुलिस आरोपियों को न्यायालय भेज रही है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *