आजमगढ़ में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या:देर रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने दिया घटना को अंजाम, मौके पर डॉग स्क्वायड टीम

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के महुआरी मठिया गांव में देर रात पति-पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर देर रात विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया। पति ने अपनी पत्नी के गले पर पेचकश से हमला कर दिया। इस घटना के बाद मृतक आकर के तीनों बच्चे डर गए। हालांकि बड़े बच्चे हर्ष यादव ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसके साथ ही पुलिस की फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर एविडेंस कलेक्ट कर रही है। आरोपी को लिया गया हिरासत में आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुनील यादव का अपनी पत्नी सुनीता यादव 36 से किसी बात को लेकर रात्रि 1:00 बजे विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद आवेश में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वही पति द्वारा पत्नी की हत्या करते समय घर पर तीनों बच्चे मौजूद रहे जिनमें सबसे बड़े बेटे हर्ष यादव की उम्र 16 वर्ष है। जबकि बेटी अंशिका यादव की उम्र 13 वर्ष और प्रिंस यादव की उम्र 8 वर्ष है। इस घटना के बाद तीनों बच्चे डर गए। हालांकि बड़े बच्चों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति सुनील को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से मामले में तहरीर ली जा रही है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की खरिहानी बाजार में दुकान है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *