आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत का मामला सामने आया है। यह हादसा उस समय हुआ जब जीयनपुर थाना क्षेत्र के पूनापार बड़ा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जौनपुर जिले के तेली बाजार के रहने वाले संजय कुमार गौड़ 22 के रूप में हुई है। जबकि दूसरे की पहचान राकेश चौरसिया के रूप में हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। महेश मामले में मृतक के भाई सुजीत कुमार ने जीयनपुर थाने में शिकायती पत्र देकर मामले में प्राथमिकी की दर्ज करने की मांग की है। शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा जौनपुर जिले के तेली बाजार के रहने वाले संजय गौड़ और राकेश चौरसिया एक ही बाइक पर सवार होकर आजमगढ़ के लाटघाट में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पर जनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:दूसरे घायल का चल रहा है इलाज तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
