आजमगढ़ में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ 1965 भारत चीन युद्ध के समय रेजांगला लड़ाई पर बनी फिल्म 120 बहादुर देखी। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ-साथ जनपद के सभी जनप्रतिनिधि विधायक सांसद एवं कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे। फिल्म समाप्त होने के पश्चात मीडिया से बात करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव फरहान अख्तर को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि रेजांगला की लड़ाई जो देश की महानतम इतिहास की गवाही है। हमारे देश के लोग इस लड़ाई को नहीं जानते थे कि हमारे देश के 120 बहादुरों ने किस तरह से चीन के 3000 सैनिकों को खदेड़ा था। बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको इस इतिहास की जानकारी नहीं थी। आज इस फिल्म के माध्यम से पूरे देश को बताने का काम फरहान अख्तर ने किया है। इसलिए उनको बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक सच है। और हमारे नेता जी हमेशा कहा करते थे कि हमारे देश के सैनिक से बहादुर सैनिक दुनिया में किसी भी देश के पास नहीं है,उनके इस कथन की पुष्टि आज इस फिल्म के माध्यम से हो गई। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि हमारे देश की सरकार को हर समय हर पल हर दिन सैनिकों के सम्मान के लिए उनके स्वाभिमान के लिए उनके मान और सम्मान के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। देश के लिए कुर्बानी दे रहे हैं सैनिक सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सैनिक हर समय किस स्तर पर जाकर देश के लिए कुर्बानी दे रहे हैं और हमारी सरकार उन सैनिकों के लिए लाई भी तो अग्निवीर योजना। जिसमें 4 साल की नौकरी, 4 साल बाद ना तो उनका कोई भविष्य है और नहीं उनके परिवार की सुरक्षा संरक्षण है। इस फिल्म को देखने के बाद मेरी मांग है कि उस अग्नि वीर योजना को सरकार समाप्त करें। उन्होंने अहीर रेजिमेंट की स्थापना के साथ ही साथ गुजरात रेजीमेंट की स्थापना के लिए मांग कर डाली और यह कहा कि दोनों प्रदेशों के रेजीमेंट की स्थापना हो जाए और तब पता चल जाएगा कि किस प्रदेश के लोग, किस वर्ग के लोगो में देशभक्ति की भावना प्रबल है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर को दूसरे देश के दबाव में इस सरकार ने शीजफायर कर दिया उससे भी हमारे देश के सैनिकों का मनोबल टूटा है। सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ इस फिल्म को देखने के लिए विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक नफीस अहमद, विधायक कमलकांत राजभर, विधायक डॉ एच एन पटेल विधायक, पूजा सरोज, विधायक बेचई सरोज, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव शाहिद बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजमगढ़ में सपा सांसद ने देखी 120 बहादुर फिल्म:फिल्म के माध्यम से सभी लोगों को पता चलेगी बहादुर सिपाहियों की कहानी
📅 Published: November 28, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
