आपका पैसा- क्या आपने वेडिंग इंश्योरेंस करवाया:इंश्योर कराने के 5 बड़े फायदे, क्लेम की शर्तें, इन स्थितियों में नहीं मिलता कवर

📅 Published: December 6, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हर कोई चाहता है कि उसकी शादी परफेक्ट हो। खुशियों से भरी, बिना किसी रुकावट के हो। महीनों की तैयारी, लाखों का खर्च और ढेर सारी उम्मीदें इस एक दिन से जुड़ी होती हैं। लेकिन सोचिए, अगर शादी से ठीक पहले अचानक वेन्यू कैंसिल हो जाए, किसी करीबी की तबीयत खराब हो जाए या तेज बारिश से पूरा इवेंट बिगड़ जाए तो क्या होगा? ऐसी अनचाही घटनाएं न सिर्फ मन को दुखी करती हैं, बल्कि जेब पर भी भारी पड़ती हैं। इस अतिरिक्त जेब खर्च को वेडिंग इंश्योरेंस से बचा सकते है। यह इंश्योरेंस शादी से जुड़ी इन सभी संभावित परेशानियों से आर्थिक सुरक्षा देता है। अब जब शादियां बड़ी इन्वेस्टमेंट बन चुकी हैं, तो जरूरी है कि हम उन्हें अनप्रेडिक्टेबल रिस्क से भी बचाएं। ऐसे में आज हम आपका पैसा कॉलम में जानेंगे कि- सवाल- वेडिंग इंश्योरेंस क्या है? जवाब- वेडिंग इंश्योरेंस शादी से जुड़ा एक बीमा होता है, जो आपकी शादी के दौरान होने वाले अनचाहे खर्चों से बचाता है। अगर शादी में कुछ ऐसा हो जाए जिसकी उम्मीद न हो, जैसे किसी का अस्पताल में भर्ती होना, कार्यक्रम रद्द होना या वेन्यू पर कोई हादसा हो जाए तो इन अनचाहे खर्चों से बचने के लिए इंश्योरेंस कवर मिल जाता है। सवाल- वेडिंग इंश्योरेंस कराना क्यों जरूरी है? जवाब- हम भारतीय शादी के लिए हम महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। इन तैयारियों से लेकर शादी तक हमारे लाखों रुपए खर्च होते हैं। इसमें इनविटेशन कार्ड्स, डेकोरेशन, गाड़ियां, लजीज पकवान और तमाम सारी तैयारियों में लाखों रुपए खर्च होते हैं। हालांकि, कई बार ऐसी मुसीबत आ जाती है कि इन सारी तैयारियों के बावजूद शादी रोकनी पड़ती है। कई बार शादी के समय ही कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं कि शादी के खर्च के तले दबे हम लाखों रुपए का अतिरिक्त खर्च आ जाता है। ऐसे में हमें समझ नहीं आता है कि हम क्या करना चाहिए। इस वजह से एंग्जाइटी और स्ट्रेस में चले जाते हैं। वेडिंग इंश्योरेंस हमें इन्हीं सब परेशानियों से निकलने मदद करता है और फाइनेंशियली कवर देता है। जिसकी वजह से हम चिंतामुक्त होकर शादी इंजॉय कर सकते हैं। अगर कोई परेशानी आती भी है तो वेडिंग इंश्योरेंस के जरिए इससे बचा जा सकता है। सवाल- वेडिंग इंश्योरेंस के फायदे क्या हैं? जवाब- वेडिंग इंश्योरेंस के कई सारे फायदे हैं। इसमें शादी में होने वाले अनचाहे नुकसान का कवर मिल सकता है। आइए इसे ग्राफिक्स के जरिए समझते हैं। इन सभी पॉइंट्स को विस्तार से समझिए इवेंट कैंसिल होने पर सुरक्षा पब्लिक लाइबिलिटी कवर मटेरियल डैमेज कवर पर्सनल एक्सीडेंट कवर सवाल- वेडिंग इंश्योरेंस में कौन सी चीजों पर या किन परिस्थितियों में कवर नहीं मिलता है? जवाब- वेडिंग इंश्योरेंस में कुछ मामलों में कवर नहीं मिलता है। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। इन पॉइंट्स को विस्तार से समझिए शादी रद्द होने से होने वाला अप्रत्यक्ष नुकसान अगर शादी कैंसिल होने के कारण कोई अतिरिक्त या परोक्ष नुकसान होता है, तो उसका कवर नहीं मिलता है। पुराने सामान के टूटने से हुआ नुकसान अगर इंश्योर्ड प्रॉपर्टी जैसे कपड़े, सेट आदि समय के साथ खराब हुए हैं या टूट-फूट के कारण नुकसान हुआ है, तो उसे कवर नहीं किया जाता है। बिना निगरानी के वेन्यू के बाहर रखे सामान का नुकसान अगर कोई सामान शादी के वेन्यू के बाहर और बिना किसी निगरानी के रखा गया था और उसमें नुकसान हुआ तो वह इंश्योरेंस में शामिल नहीं होता है। कॉपीराइट या ट्रेडमार्क जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन अगर शादी के दौरान किसी का कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क या डिजाइन का उल्लंघन होता है तो उसका कोई कवर नहीं मिलता है। आपराधिक मामलों से जुड़ा जुर्माना या दंड अगर शादी या उससे जुड़े कार्यक्रम में कोई आपराधिक मामला बनता है और उससे जुड़ा कोई फाइन या पेनाल्टी लगती है तो इंश्योरेंस उसकी भरपाई नहीं करता है। सवाल- क्या भारत में वेडिंग इंश्योरेंस उपलब्ध है? जवाब- हां, भारत में ICICI Lombard, फ्यूचर जेनरली जैसी कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस की सुविधा देती हैं। इसके लिए आप जिस बैंक में खाताधारक हैं, उस बैंक से भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। सवाल- वेडिंग इंश्योरेंस किन-किन चीजों को कवर करता है? जवाब- यह इंश्योरेंस इवेंट कैंसिलेशन, शादी के सेट और ड्रेस को नुकसान, किसी तीसरे व्यक्ति को नुकसान यानी पब्लिक लायबिलिटी और दुर्घटनाओं को कवर करता है। पूरी जानकारी के लिए पॉलिसी डॉक्युमेंट पढ़ना जरूरी है। सवाल- क्या यह पॉलिसी इनडोर और आउटडोर दोनों इवेंट्स को कवर करती है? जवाब- हां, भारत में मिलने वाली वेडिंग इंश्योरेंस पॉलिसी आमतौर पर इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के शादी आयोजनों को कवर करती है। चाहे शादी बैंक्वेट हॉल, होटल, फार्महाउस या खुले मैदान में हो, पॉलिसी लागू रहती है। हालांकि, कवरेज की शर्तें कंपनी के अनुसार बदल सकती हैं, इसलिए पॉलिसी लेते समय लोकेशन और इवेंट डिटेल स्पष्ट करना जरूरी होता है। सवाल- अगर शादी रद्द हो जाए तो क्या वेडिंग इंश्योरेंस को कैंसिल किया जा सकता है? जवाब- हां, शादी रद्द होने पर वेडिंग इंश्योरेंस को कैंसिल किया जा सकता है, लेकिन तभी जब कारण पॉलिसी की शर्तों में शामिल हो। जैसे बीमारी, दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा या दंगा जैसी स्थितियों को इसमें मेंशन किया गया होता है। ऐसे मामलों में खर्च की भरपाई मिल सकती है। अगर कैंसिलेशन की वजह पॉलिसी में कवर नहीं है, तो क्लेम स्वीकार नहीं किया जाता है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- नौकरी के साथ करना चाहते हैं अतिरिक्त कमाई: जानें साइड इनकम के 6 तरीके, प्लानिंग में न करें ये 9 गलतियां आज हर तरफ महंगाई लगातार बढ़ रही है और खर्च भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ नौकरी की सैलरी पर निर्भर रहना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे बिना नौकरी छोड़े भी थोड़ी अतिरिक्त कमाई की जा सके। पूरी खबर पढ़िए…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *