शादी हर इंसान की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। लेकिन शादी के साथ ही एक और अहम पड़ाव आता है, हनीमून। यह समय सिर्फ साथ घूमने का नहीं है, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते की शुरुआत का सबसे महत्वपूर्ण मौका होता है। हनीमून पर बिताए गए पल दोनों के रिश्ते को गहराई देते हैं। समस्या यह है कि शादी-बारात के भारी खर्च के बाद कई बार लोग हनीमून के बजट को कम कर देते हैं या प्लान ही टाल देते हैं। जबकि थोड़ी समझदारी और सही प्लानिंग से आप अच्छा हनीमून भी मना सकते हैं और जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा। इसलिए आज हम ‘आपका पैसा’ कॉलम में इस बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि- सवाल- हनीमून का बजट बनाते समय कौन-सी कॉमन गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- हनीमून बजट को लेकर ज्यादातर लोग जल्दबाजी में या बिना सोचे-समझे फैसले लेते हैं। इनमें कुछ कॉमन गलतियां शामिल हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- शादी के खर्च और हनीमून बजट के बीच संतुलन कैसे बनाएं? जवाब- हमारे देश में शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि पूरे परिवार का एक बड़ा उत्सव होता है। ढेर सारे रस्मों और खरीदारी के बीच शादी-बारात का खर्च अक्सर बजट को बहुत बढ़ा देता है। आमतौर पर हमारे देश में शादियों में लोग बढ़-चढ़कर खर्च करते हैं। ऐसे में अगर शादी का पूरा खर्च वैवाहिक बंधन में बंधने वाला जोड़ा ही उठा रहा है तो उनका बजट खराब हो सकता है। ऐसे में खर्च के दबाव के चलते हनीमून का बजट कम कर देते हैं या फिर प्लान ही कैंसिल कर देते हैं। ऐसे में हम इसके लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं। सवाल- क्या शादी में दोस्तों और रिश्तेदारों से गिफ्ट्स के कैश लेना चाहिए? जवाब- भारत में शादियों में गिफ्ट्स का कल्चर पुराना है। कई बार हमें ऐसे गिप्ट्स मिलते हैं, जो हमारे पास पहले से होते हैं औऱ कई ऐसे होते जो कई लोग देते हैं। ऐसे में कैश लेना ज्यादा बेहतर विकल्प है। इसके कई सारे फायदे हैं। सवाल- हनीमून के लिए बजट प्लानिंग कब और कैसे शुरू करनी चाहिए? जवाब- जैसे शादी की तैयारियां महीनों पहले शुरू हो जाती हैं, वैसे ही हनीमून की प्लानिंग भी समय से करनी चाहिए। सवाल- पहले की गई हनीमून प्लानिंग के फायदे क्या हैं? जवाब- पहले से प्लानिंग करने के कई फायदे होते हैं, जैसे- सवाल- हनीमून के लिए बजट कैसे तैयार करें? जवाब- आप चाहें तो शादी के समांतर ही इसके लिए पैसे जुटा सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- हनीमून खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड या लोन का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? जवाब- क्रेडिट कार्ड या पर्सनल लोन का इस्तेमाल आसान विकल्प लगता है, लेकिन यह हमेशा सही नहीं होता। क्रेडिट कार्ड अगर आप पूरा पैसा समय पर चुका सकते हैं, तो कैशबैक या रिवॉर्ड प्वाइंट का फायदा उठा सकते हैं। लेकिन अगर बकाया छूट गया, तो ब्याज बहुत महंगा पड़ेगा। पर्सनल लोन इसमें EMI तय रहती है, लेकिन शादी के तुरंत बाद कर्ज लेना सही नहीं माना जाता है। इससे नई जिंदगी की शुरुआत कर्ज के बोझ से होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पहले से बचत करें और उसी से हनीमून का खर्च उठाएं। सवाल- अचानक खर्च बढ़ने पर बचाव के लिए आपातकालीन फंड कैसे तैयार रखें? जवाब- हनीमून के दौरान कई बार अप्रत्याशित खर्च सामने आ जाते हैं। जैसे फ्लाइट डिले, मेडिकल इमरजेंसी या ज्यादा होटल चार्ज। इससे बचने के लिए आपातकालीन फंड जरूरी है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- क्या आपने वेडिंग इंश्योरेंस करवाया: इंश्योर कराने के 5 बड़े फायदे, क्लेम की शर्तें, इन स्थितियों में नहीं मिलता कवर हर कोई चाहता है कि उसकी शादी परफेक्ट हो। खुशियों से भरी, बिना किसी रुकावट के हो। महीनों की तैयारी, लाखों का खर्च और ढेर सारी उम्मीदें इस एक दिन से जुड़ी होती हैं। लेकिन सोचिए, अगर शादी से ठीक पहले अचानक वेन्यू कैंसिल हो जाए, किसी करीबी की तबीयत खराब हो जाए या तेज बारिश से पूरा इवेंट बिगड़ जाए तो क्या होगा? पूरी खबर पढ़िए…
आपका पैसा- बजट में कैसे करें हनीमून प्लानिंग:एडवांस तैयारी के टिप्स, न करें ये 5 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें बजटिंग के टिप्स
📅 Published: December 13, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
