अगर किसी का CIBIL स्कोर खराब है या अब तक कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं बनी है, तो उसके लिए क्रेडिट कार्ड लेना मुश्किल है। ऐसे लोगों के लिए बैंक अलग से एक सुविधा देती है, जिसे FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड कहते हैं। इसमें बैंक पहले फिक्स डिपॉजिट (FD) करवाते हैं और उसी FD के आधार पर एक तय लिमिट के साथ क्रेडिट कार्ड जारी करते हैं। इससे बैंक का रिस्क कम हो जाता है और कार्ड आसानी से अप्रूव हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्ड के नियमित इस्तेमाल और समय पर पेमेंट से धीरे-धीरे क्रेडिट हिस्ट्री बनती है और सिबिल स्कोर भी सुधर जाता है। इसलिए आज आपका पैसा कॉलम में FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: राजशेखर, फाइनेंशियल एक्सपर्ट सवाल- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड क्या होता है? जवाब- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड– सवाल- नॉर्मल क्रेडिट कार्ड है तो FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड की क्या जरूरत है? जवाब- बैंक FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड तब देते हैं, जब व्यक्ति नॉर्मल क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबल नहीं होता है। सवाल- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड कौन बनवा सकता है, यह किसके लिए उपयोगी है? जवाब- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिन्हें रेगुलर क्रेडिट कार्ड मिलना मुश्किल होता है। इसके अलावा जो लोग पहली बार क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं। इसमें बैंक फिक्स डिपॉजिट (FD) के साथ कार्ड जारी करता है। इसलिए इसका अप्रूवल आसान होता है और बैंक के लिए रिस्क कम रहता है। सवाल- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है, इसका प्रोसेस क्या है? जवाब- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड बनवाना एक बेहद आसान और सुविधाजनक प्रक्रिया है। सबसे पहले आपको बैंक ब्रांच में जाकर आवेदन देना है। आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। वहां आपको FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड का विकल्प चुनना होता है। इसके बाद अपनी क्रेडिट लिमिट की जरूरत के मुताबिक, बैंक में एक FD खोलनी होती है। इस FD के आधार पर बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करता है। आमतौर पर न्यूनतम 10,000 रुपए से 20,000 रुपए तक की FD पर ये कार्ड उपलब्ध हो जाते हैं। इसका पूरा प्रोसेस ग्राफिक में देखिए- सवाल- अगर FD बेस्ड क्रेडिट बनवाते हैं तो इसके क्या फायदे हैं? जवाब- FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिनकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या स्कोर कम है। सवाल- अगर FD बेस्ड क्रेडिट बनवा लिया और पैसे नहीं चुका पाए तो क्या नुकसान होगा? क्या तब भी क्रेडिट स्कोर खराब होगा? जवाब- अगर FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुकाया गया, तो नुकसान जरूर होगा। सवाल- जब क्रेडिट स्कोर खराब था, तब FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड बनवाया था। अब क्रेडिट स्कोर अच्छा हो गया है तो क्या अब भी FD में पैसे फंसाकर रखने की जरूरत है? जवाब- अगर आपका क्रेडिट स्कोर अब अच्छा हो गया है, तो FD बेस्ड कार्ड को जारी रखना जरूरी नहीं है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- घर खरीदना या किराए पर रहना:क्या है ज्यादा फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें दोनों के फायदे और नुकसान, कैसे करें चुनाव हर किसी का सपना होता है कि अपना एक घर हो। घर से हमारा एक इमोशनल कनेक्शन होता है। हालांकि, आज लगातार बढ़ती महंगाई में सबसे बड़ा सवाल ये है कि घर खरीदना सही है या किराए पर रहना बेहतर है। आगे पढ़िए…
आपका पैसा- CIBIL स्कोर खराब, नहीं मिल रहा क्रेडिट कार्ड:FD बेस्ड क्रेडिट कार्ड है अच्छा विकल्प, एक साल में सुधरेगा स्कोर
📅 Published: January 3, 2026 |
📂 Category: Uncategorized
