इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को एक 7 मंजिला ऑफिस में भीषण आग लग गई। स्थानीय चैनल कोम्पास टीवी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 15 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। इनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का काम अभी भी जारी है। जिस इमारत में आग लगी, वह टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का दफ्तर है। यह कंपनी खनन (माइनिंग) और खेती (एग्रीकल्चर) से जुड़े कामों के लिए ड्रोन सर्वे सेवाएं देती है। आग की 7 तस्वीरें… आग के वक्त ज्यादातर कर्मचारी खाना खा रहे थे आग की शुरुआत इमारत की पहली मंजिल से हुई। जब आग लगी, तब कुछ कर्मचारी अंदर दोपहर का खाना खा रहे थे। शुरुआत में कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे इस पर काबू नहीं कर पाए। फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि पहली मंजिल पर रखी बैटरियों में आग लग गई थी। इसकी वजह से आग फैलती चली गई और जल्द ही सातवीं मंजिल तक फैल गई। नीचे आग लगने के कारण बाहर जाने का रास्ता ब्लॉक हो गया। फिलहाल पूरी इमारत की तलाशी जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम मंजिल-दर-मंजिल जांच कर रही है। —————————– इंडोनेशिया फायर गूगल पर ट्रेंड कर रहा है गूगल ट्रेंड- सर्च ————————– पूरी खबर पढ़ें… हॉन्गकॉन्ग में लगी आग से 128 की मौत:200 से ज्यादा लापता, 76 घायल; क्रिमिनल एंगल से जांच शुरू, 8 गिरफ्तार हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले के रिहायशी कॉम्प्लेक्स में बुधवार को लगी आग से अब तक 128 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लापता है। इस हादसे में 76 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
इंडोनेशिया में 7 मंजिला ऑफिस में आग, 22 की मौत:निचली मंजिल पर बैटरी में ब्लास्ट, ऊपरी मंजिल पर कर्मचारी खाना खा रहे थे, भाग नहीं पाए
📅 Published: December 9, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
