पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानुम ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर को इस्लामी कट्टरपंथी और रूढ़िवादी बताया। उन्होंने बुधवार को स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुनीर ऐसे लोगों से लड़ना चाहते हैं जो इस्लाम में विश्वास नहीं रखते। अलीमा से जब मई में हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर आसीम मुनीर पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुनीर अपनी कट्टरपंथी सोच की वजह से भारत के साथ युद्ध करना चाहते हैं। अलीमा ने अपने भाई इमरान खान को लिबरल बताया। उन्होंने कहा कि जब इमरान खान सत्ता में आए तो उन्होंने भारत और यहां तक कि BJP से भी रिश्ते सुधारने की कोशिश की। जबकि मुनीर बॉर्डर पर तनाव और युद्ध का माहौल बनाते हैं, जिससे भारत और उसके सहयोगी प्रभावित होते हैं। अलीमा बोलीं- इमरान पाकिस्तान के लिए एसेट अलीमा खानुम का दावा है कि इमरान पाकिस्तान के 90% लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उन्हें अलग-थलग करके शहबाज शरीफ की सरकार पाकिस्तान के लोगों का दमन कर रही है। अलीमा ने इमरान खान को पाकिस्तान के लिए ‘एसेट’ बताते हुए पश्चिमी देशों से अपील की है कि वे उनकी रिहाई के लिए मदद बढ़ाएं। इमरान भ्रष्टाचार के मामले में 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। 27 दिन बाद इमरान की परिवार से मुलाकात इमरान ने कल अपनी उज्मा खान से मुलाकात की थी। इमरान 27 दिन के बाद परिवार का कोई सदस्य मिले थे। इससे पहले उन्होंने 5 नवंबर को अपनी बहन नौरीन खान से मुलाकात की थी। पिछले मंगलवार को इमरान खान से मिलने उनके समर्थक और परिवार वाले पहुंचे थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी। इसके बाद यह अफवाह फैल गई थी कि इमरान की मौत हो गई है और पाकिस्तान सरकार इसे छिपा रही है। इसे लेकर पाकिस्तान में बड़ा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखते हुए रावलपिंडी से लेकर इस्लामाबाद तक हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। बहन बोलीं- इमरान को जेल में मेंटल टॉर्चर किया जा रहा जेल से बाहर आकर उज्मा ने बताया कि भाई इमरान पूरी तरह ठीक हैं। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक मुलाकात हुई। उज्मा ने बताया इमरान खान की सेहत बिल्कुल ठीक है, लेकिन वे बेहद गुस्से में हैं। उन्हें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और इस सब के लिए आसिम मुनीर जिम्मेदार हैं। उनकी बाहरी दुनिया तक कोई पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा कि वे आगे की जानकारी अपनी दोनों बहनों अलीमा खान और नौरीन खान से बातचीत के बाद शेयर करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलाकात से पहले भी उज्मा ने अलीमा खान से काफी देर तक बातचीत की थी। पढ़ें पूरी खबर…
इमरान की बहन बोलीं- आसिम मुनीर इस्लामी कट्टरपंथी:इसलिए भारत से जंग चाहते हैं, इमरान BJP से रिश्ता सुधारना चाहते थे
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
