इमरान खान जेल में, बाहर मौत की अफवाह:जेल प्रशासन बोला- उनकी तबीयत ठीक, समर्थक मुलाकात पर अड़े, बहनें बोलीं- सच बताएं

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह तेज हो गई है। इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। पिछली 3 हफ्ते से इमरान खान की बहनें उनसे मिलने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जेल प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा। इसी वजह से इमरान की सेहत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। तनाव बढ़ने के बाद जेल प्रशासन ने कहा है कि इमरान खान की तबीयत बिल्कुल ठीक है। इस बीच इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इमरान की सेहत के बारे में हाल की ‘अफवाहों’ के बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, प्रशासन से पूर्व प्रधानमंत्री और उनके परिवार के बीच मुलाकात की व्यवस्था करने की मांग की है। PTI बोला- इमरान के साथ अनहोनी हुई तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। PTI के अनुसार कुछ विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स से इमरान खान की मौत तक की खबरें फैलाई जा रही हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पार्टी ने सख्त चेतावनी दी है कि इमरान खान की सुरक्षा, स्वास्थ्य और संवैधानिक अधिकारों की जिम्मेदारी सीधे सरकार पर है। अगर कोई अनहोनी हुई तो राष्ट्र इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। PTI ने अफवाह फैलाने वालों की जांच कराने की भी मांग की। धरने पर बैठी इमरान की बहनों पर लाठीचार्ज इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान पिछले कई दिनों से अदियाला जेल के बाहर धरना दे रही हैं, लेकिन उन्हें भाई से मिलने की अनुमति नहीं मिली। उनकी बहनों ने आरोप लगाया कि धरने के समय उनपर लाठीचार्ज किया गया और सड़क पर खींचकर घसीटा गया। उन्होंने इसे क्रूरता बताया और कहा है कि यह सब इमरान को परिवार से अलग करने की साजिश का हिस्सा है। पिछले हफ्ते इमरान की बहनों से बदसलूकी हुई पिछले हफ्ते भी इमरान खान की बहनों के साथ रावलपिंडी पुलिस ने बदसलूकी की थी। उन्हें जबरदस्ती हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब उनकी बहनें इमरान खान से होने वाली साप्ताहिक मुलाकात के लिए अडियाला जेल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इमरान खान की पार्टी PTI ने X पोस्ट में कहा कि इमरान खान की बहनें अलीमा खान, नोरीन नियाजी और डॉ. उज्मा खान जेल के बाहर शांतिपूर्वक बैठी थीं, तभी पुलिस ने उन्हें जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। रक्षा मंत्री बोले- इमरान जेल में मखमली बिस्तर पर सोते इस बीच, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को एक वीडियो का जवाब देते हुए इमरान की जेल सुविधाओं का जिक्र किया, जहां उन्होंने कहा कि इमरान के पास जेल में टीवी है, बाहर से खाना आता है और जिम इक्यूपमेंट भी मौजूद है। आसिफ ने कहा कि, जब वो जेल में बंद थे तो उनके पास सिर्फ दो कंबल होते थे। उन्होंने बताया, ‘हम ठंडे फर्श पर सोते थे और जेल में बना खाना ही खाते थे। हमें गर्म पानी भी नहीं मिलता था।’ दूसरी ओर, उन्होंने आरोप लगाया कि इमरान के पास “डबल बेड और मखमली बिस्तर” है, और दावा किया कि जेल अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उनकी देखभाल करते हैं। आसिफ ने कहा कि इमरान पर उनके समर्थकों को झूठ बोलने से पहले खुदा से डरना चाहिए। हाईकोर्ट इमरान से मुलाकात की मंजूरी दे चुका मार्च 2025 में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को परिवार और वकीलों से नियमित मुलाकात की मंजूरी दी थी, लेकिन जेल प्रशासन आदेश का पालन नहीं कर रहा। अक्टूबर 2025 में अदालत ने दोबारा मुलाकातें बहाल करने का निर्देश दिया, फिर भी उनकी बहनों को अब तक एक भी मुलाकात नहीं मिल पाई है। इमरान खान 3 साल से जेल में बंद हैं इमरान खान पर 100 से ज्यादा केस चल रहे हैं और वे अगस्त 2023 से जेल में हैं। भ्रष्टाचार मामले में उन्हें 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसमें सरकारी गिफ्ट (तोशाखाना केस) बेचने और सरकारी सीक्रेट लीक करने जैसे आरोप शामिल हैं। इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अल-कादिर ट्रस्ट के लिए पाकिस्तान सरकार की अरबों रुपए की जमीन सस्ते में बेच दिया था। इस मामले में इमरान को 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पूरे मुल्क में फौज के कई अहम ठिकानों पर हमले हुए थे।​​​ पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने अल-कादिर ट्रस्ट केस में दिसंबर 2023 में इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी और अन्य 6 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया था। हालांकि जब इमरान के खिलाफ ये केस दर्ज हुआ, उससे पहले से ही वे तोशाखाना केस में अडियाला जेल में बंद थे। ​​​​ 50 अरब का स्कैम है अल-कादिर ट्रस्ट केस पत्नी के ऑडियो लीक से फंसे इमरान ————————-

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *