ईंट भट्टा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार:संभल में 30 लाख मांगे थे, पहले भी वसूले थे 2 लाख

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

संभल पुलिस ने एक ईंट भट्टा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर व्यापारी को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। उक्त मामला संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र का है। व्यापारी दीपक ने 26 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि विनोद आर्य और उसके साथी ने पहले झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये वसूल लिए थे। अब दोबारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 30 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना बबराला में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मुख्य आरोपी विनोद आर्य को मीरमपुर बांध तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विनोद आर्य आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ थाना धनारी में भी झूठे साक्ष्य गढ़ने का एक मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी जुटा रही है। थाना प्रभारी बबराला नरेंद्र कुमार ने बताया कि साहूकारा मोहल्ला निवासी विनोद आर्य पुत्र कृष्ण आर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *