उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही डाली पर्व का समापन

📅 Published: November 24, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भास्कर न्यूज | फतेहपुर फतेहपुर प्रखंड से सटे कुरुवा गांव में आयोजित चार दिवसीय डाली पर्व का समापन सोमवार की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय डाली पर्व का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। श्रद्धालु अशोक मंडल, सुरेश मंडल, विशाल मंडल, बादल मंडल, संतोष मंडल, मनोज मंडल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने बताया कि देवघर जिला के बलियापुर गांव से पधारे पंडित कृष्णानंद मिश्रा ने पूरे विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस पर्व को संपन्न कराया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नहाए-खाय के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया था। शनिवार की रात्रि में हविश पूजा संपन्न हुई। रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। व्रतियों ने फल-फूल और विभिन्न पूजन सामग्रियों से सुसज्जित डालियों को भगवान भास्कर के समक्ष समर्पित किया तथा दूध और जल से विधिवत अर्घ्य दिया। अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे गांव में चार दिनों तक धार्मिक उत्साह, आस्था और सामूहिक सहभागिता का वातावरण बना रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *