उन्नाव में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत:साथी घायल, शादी कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मरहला चौराहे से शुक्लागंज की ओर स्थित धोबिन पुलिया के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार डीसीएम ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पोनी रोड निवासी मुन्ना (35), जो फ्लेक्स बोर्ड लगाने का काम करता था। अपने साथी उमेश के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था। रात करीब 12:30 बजे उनकी बाइक को पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक डीसीएम में फंसकर लगभग 5 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश का इलाज जारी है। मुन्ना की पत्नी काजल ने गंगाघाट थाने में सूचना दी। काजल मूल रूप से देवरिया के निधुवामऊ, थाना मिश्रिख, जिला सीतापुर की रहने वाली हैं और वर्तमान में शक्तिनगर में किराए के मकान में रहती हैं। पुलिस ने डीसीएम और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि चालक पुलिस हिरासत में है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक मुन्ना अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *