उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के कोईथर गांव में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में रहने वाली 25 वर्षीय पार्वती पत्नी सूरज ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। जानकारी के मुताबिक, पार्वती की शादी छह साल पहले हुई थी। उसका पति सूरज रोजगार के सिलसिले में पंजाब में रहता है और अक्सर महीनों तक घर नहीं आ पाता। ऐसे में पार्वती घर पर ही अपने दो बच्चों- रियांश (5) और यश (2)- की परवरिश और सारे घरेलू कामकाज संभालती थी। सुबह परिजनों ने देखा फंदे से लटकता शव बुधवार सुबह जब परिजन और पड़ोसी घर पहुंचे, तो उन्होंने पार्वती को फंदे से झूलता देखा। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे में जबरन प्रवेश या संघर्ष के निशान नहीं पुलिस के मुताबिक, जिस कमरे में घटना हुई, वहां जबरन घुसने या किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कुछ दिनों से तनाव में थी पार्वती मृतका का मायका उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के उदा खेड़ा में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले गांव पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना है कि पार्वती पिछले कुछ दिनों से तनाव में थी, लेकिन उसने कभी खुलकर अपनी समस्या नहीं बताई। पड़ोसियों को भी नहीं था अंदेशा पड़ोसियों ने बताया कि पार्वती स्वभाव से शांत और मिलनसार थी। बच्चों के साथ खेलते देखना आम बात थी। उसके इस कदम से सभी हैरान हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी तरह का मानसिक या शारीरिक उत्पीड़न, दहेज विवाद या अन्य कारण सामने आते हैं, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्नाव में विवाहिता ने की आत्महत्या:पति पंजाब में करता है नौकरी, कई दिनों से मानसिक तनाव में थी
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
