उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य,बृजेश पाठक अयोध्या में वरिष्ठ प्रचारक से मिले:मेडिकल कॉलेज में जाना स्वास्थ्य का हाल, मुलाकात के दौरान हुए भावुक

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के वरिष्ठ प्रचारक पुरुषोत्तम नारायण सिंह से मुलाकात की। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से पुरुषोत्तम नारायण सिंह की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। चिकित्सकों ने उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे उपचार और आगे की चिकित्सकीय जरूरतों के बारे में बताया। उपमुख्यमंत्रियों ने डॉक्टरों को बेहतर और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुलाकात के दौरान भावुक क्षण देखने को मिला जब पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हाथ पकड़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उन्हें हौसला दिया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अधिकारियों और चिकित्सकों से पुरुषोत्तम नारायण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। लंबे समय से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े पुरुषोत्तम नारायण सिंह इसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा ने बताया है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *