एक मिनट के अंदर चोरी की बाइक, VIDEO:चाबी से लॉक खोला, दावत खाने गया था युवक

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

शाहजहांपुर में महज एक मिनट के अंदर एक बाइक चोरी हो गई। यह घटना मैरिज लॉन के बाहर हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। घटना कटरा थाना क्षेत्र के खुदागंज रोड स्थित एसके मैरिज के बाहर की है। मोहल्ला कायस्थान निवासी फैसल 24 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से एसके मैरिज में एक दावत में गए थे। फैसल ने अपनी बाइक खड़ी की और दावत में खाना खाने चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्हें अपनी बाइक नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। मैरिज लॉन के गेट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें बाइक चोरी की पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में एक अज्ञात युवक बाइक के पास टहलता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पहले बाइक पर बैठा और मैरिज लॉन के अंदर देखने लगा। इसी दौरान उसने बाइक में चाबी लगाई और उसे खोल दिया। फिर उसने दोबारा अंदर देखा, जब कोई आता हुआ दिखाई नहीं दिया, तो उसने बाइक को स्टैंड से हटाकर घुमाया और स्टार्ट कर भाग गया। यह पूरा घटनाक्रम एक मिनट के अंदर हुआ। पीड़ित फैसल ने थाने में तहरीर देकर बाइक तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर और चोरी हुई बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *