एजेंसी मालिक ने सेल्स मैनेजर पर दर्ज कराया मुकदमा:आजमगढ़ में प्रेम जाल में फंसाकर 7 लाख की ठगी, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक ने अपनी ही सेल्स मैनेजर के विरुद्ध 7 लाख रुपए की ठगी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि अपनी सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी में संगीता नाम की युवती को सेल्स मैनेजर नियुक्त किया था। शुरुआत में संगीता का काम अच्छा रहा और समय-समय पर वेतन भी देता रहा। इस दौरान संगीता पैसों का हिसाब नहीं देती थी और बहाने बनाकर टाल दिया करती थी। इसी दौरान संगीता ने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिया तथा गाजीपुर की फार्म से 7 लाख रुपए का गबन कर लिया। इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाकर डरा धमका कर 125000 फोन पे पर ले लिया और दिल्ली चली गई। हिसाब मांगने पर बनाती थी बहाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब भी हिसाब मांगा जाता था तो मैनेजर बहाने बनाकर टाल देती थी। इसके साथ ही सेल्स मैनेजर ने फोन करके दो लाख की और डिमांड करते हुए कहा कि यदि पैसे नहीं मिलते हैं तो हत्या कर दी जाएगी। इसके साथ ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सेल्स मैनेजर ने इस बात की भी धमकी दी कि मेरे पास सारी वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है। जरूरत पड़ने पर न्यायालय में उपलब्ध करा दूंगी। ऐसे में पीड़ित की शिकायत पर अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *