एटा में दो बाइकों की टक्कर, व्यक्ति की मौत:दो लोगों की हालत गंभीर, बाजार से लौट रहे थे घर

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के समीप दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। बदहवास परिजन एटा स्थित मॉर्च्युरी पहुंचे। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। घर में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मारहरा निवासी अरविंद (45) के रूप में हुई है। अरविंद एटा से किराने का सामान लेकर सकीट की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार रंजीत और विशाल अपने गांव से गंगनपुर की ओर जा रहे थे। इस हादसे में अरविंद की मौत हो गई और रंजीत व विशाल घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है। मृतक के भाई सोनू ने बताया कि अरविंद उनके बड़े भाई थे। सकीट में कई सालों से किराने की दुकान चला रहे थे। वह किराने का सामान लेकर सकीट जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ और उनकी मौत हो गई।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *