एटा में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत:मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, ससुराली बोले- करंट लगने से गई जान

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के झिझाई गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका की पहचान 25 वर्षीय रविता पत्नी विकास के रूप में हुई है। ससुराल पक्ष का कहना है कि रविता घर में काम कर रही थी तभी उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पिलुआ थाना पुलिस को दी है। वहीं, मायके पक्ष ने पति विकास और ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविता की शादी 2020 में विकास के साथ हुई थी। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी मौके पर पहुंचे और मायके पक्ष को सांत्वना दी। पति विकास ने बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उनके अनुसार, रविता घर के अंदर अकेली थी और उसे करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के पिता श्रीपाल ने पति और ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप दोहराया है। उन्होंने बताया कि पहले भी ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद होते रहते थे और कई बार पंचायत भी हुई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *