उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं शहरी समग्र और ऊर्जा के विभाग कैबिनेट मंत्री एके शर्मा आज रविवार को प्रयागराज में थे। चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संगठनात्मक एवं विकास कार्यों की और माघ मेले की तैयारी की चर्चा की। यहां उन्होंने एसएआर अभियान को लेकर चर्चा की। कहा कि यह ‘घुसपैठियों भारत छोड़ो का अभियान’ है और लोकतंत्र को और मजबूत करेगा जिससे देश के सभी मतदाताओं को मतदान करने का पूरा अधिकार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के बल पर अपनी राजनीति चमकाने वाले विपक्षी दलों की नींद हराम हो गई है इसलिए एसआईआर अभियान का विरोध कर रहे हैं और देश की जनता इनकी मंशा जान चुकी है। इसीलिए हरियाणा, राजस्थान,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार में इनको करारी हार झेलनी पड़ी और आगे पश्चिम बंगाल में भी का सूपड़ा साफ होगा। महाकुंभ की तरह माघ मेले में तैयारी करे नगर निगम कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि 2025 के दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ मेले की सफलता में नगर निगम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी तरह से आगामी माघ मेले की तैयारी महाकुंभ मेले से कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब नगर निगम केवल संस्था नहीं है रह गया है बल्कि स्वच्छ एवं विकसित भारत का केंद्र बिंदु एवं मॉडल बन चुका है। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए अधिकारियों के निर्देशित किया
‘एसआरए से विपक्षियों की नींद हराम हो गई’:प्रयागराज पहुंचे नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, लोकतंत्र को मजबूत करेगा यह अभियान
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
