ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमला- बुजुर्ग ने हमलावर से बंदूक छीनी, दौड़ाया:यहूदी नेता के सिर में गोली लगी, हमास के हमले में बच गए थे; PHOTOS

📅 Published: December 14, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रविवार को बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो आतंकियों ने गोलीबारी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने लोगों पर करीब 50 राउंड फायरिंग की। इस बीच अहमद नाम के एक बुजुर्ग ने जान पर खेलकर एक आतंकी को दबोच लिया। एक वीडियो में दिखता है कि अहमद एक कार के पीछे से चुपचाप घूमते हुए हमलावर के पास पहुंचते हैं और पीछे से उस पर काबू पा लेते हैं। इसके बाद वह हमलावर से राइफल छीन लेते हैं। उन्होंने आतंकी से गन छीनकर कई लोगों की जान बचाई। बुजुर्ग ने आतंकी पर दो राउंड फायर करने की कोशिश भी की और दूर तक दौड़ाया। इस दौरान दूसरे आतंकी ने अहमद पर फायरिंग की और उन्हें 2 गोलियां लगीं। हालांकि उनकी हालात स्थिर है। हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हो गए। ओस्ट्रोव्स्की के सिर में चोट आई है। उन्होंने बताया कि वे इससे पहले 2023 में हमास के हमले में भी फंस गए थे, हालांकि उस दौरान वे सुरक्षित बच निकले थे। इस आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ पुलिस की फायरिंग में दोनों आतंकियों को गोली लगी, जिसमें से एक 1 आतंकी की मौत हो गई है। दूसरा की हालत गंभीर है। बॉन्डी बीच पर आतंकी हमले की घटना को 14 तस्वीरों में देखिए… 1. ब्रिज पर खड़े दो आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की 2. गोलीबारी होते ही भगदड़ मची 3. त्योहार वाली जगह अफरा-तफरी मची 4. गोली लगने से बीच पर लाशें बिछ गईं 5. बुजुर्ग ने जान पर खेलकर आतंकी को धर दबोचा 6. फायरिंग कर रहे आतंकी से बुजुर्ग ने गन छीनी 7. बुजुर्ग ने आतंकी पर फायरिंग की और दौड़ाया 8. पुलिस ने आतंकियों को गोली मारी 9. पुलिस आतंकियों को CPR देती दिखी 10. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 11. हमले में यहूदी परिषद के अध्यक्ष घायल हुए 12. हमास के हमले में बचे, ऑस्ट्रेलिया में घायल हुए ओस्ट्रोव्स्की 13. आतंकियों में 24 साल का नवीद अकरम शामिल 14. आतंकी नवीद का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद गूगल पर ट्रेंड कर रहा सिडनी अटैक सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ———————————– ये खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर आतंकी हमला:12 की मौत; इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर जान बचाई ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 26 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *