ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन कोमा में:मेनिन्जाइटिस के चलते दिमाग में सूजन; 1999-2003 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल थे

📅 Published: December 31, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को मेनिन्जाइटिस (मस्तिष्क झिल्ली में सूजन) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं। उनका ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बॉक्सिंग डे के दिन अचानक 54 साल के मार्टिन की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने की पुष्टि
मार्टिन की बीमारी की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने की है। गिलक्रिस्ट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मार्टिन को बेहतरीन मेडिकल सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। गिलक्रिस्ट के मुताबिक, मार्टिन की पत्नी अमांडा और उनका परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन उन्हें दुनियाभर से मिल रही दुआओं और शुभकामनाओं से हौसला मिल रहा है। मार्टिन ने 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेले
डेमियन मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है। इसके अलावा वे चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी खेले हैं। अपने करियर में मार्टिन ने टेस्ट क्रिकेट में 4406 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 5346 रन दर्ज हैं। 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वे क्रिकेट से जुड़े रहे। मार्टिन 1999 और 2003 की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल थे। भारत के खिलाफ 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में नाबाद 88 रन बनाए
2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मार्टिन ने 84 बॉल पर नाबाद 88 रन बनाए और कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ 234 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 359/2 का बड़ा स्कोर बनाया था । मार्टिन 2006 चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पांच पारियों में 241 रन बनाए, इसमें दो अर्धशतक शामिल थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *