ओपी सिंह आज होंगे रिटायर, सिंघल या मित्तल का नाम आगे

📅 Published: December 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ | आईजी वाई पूरन सुसाइड केस के बीच हरियाणा के कार्यवाहक डीजीपी बने ओपी सिंह 78 दिनों का कार्यकाल पूरा करके बुधवार को रिटायर होंगे। ऐसे में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उनके रिटायरमेंट के दिन ही दिल्ली में यूपीएससी की डीपीसी की मीटिंग होगी। जिसमें हरियाणा से भेजे गए 5 आईपीएस के पैनल पर चर्चा होगी। इनमें 3 नाम यूपीएससी की ओर से राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। इनमें एक डीजीपी बनेगा। सीनियर स्तर पर फेरबदल… डीजीपी बदले जाने के साथ ही पुलिस में सीनियर स्तर पर बड़ा फेरबदल होगा। उनके अलावा डीजी होम गार्ड मोहम्मद अकील भी जहां रिटायर होंगे, वहीं तीन माह के रि-एंप्लॉयमेंट पर चल रहे डीजी जेल आलोक राय का भी कार्यकाल बुधवार को पूरा हो जाएगा। ऐसे में 3 अहम पद रिक्त होंगे। जिस सीनियर आईपीएस को डीजीपी लगाया जाएगा, उनकी जगह भी दूसरे आईपीएस को जिम्मेदारी मिलेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *