औरैया के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में साइंस शो:छात्रों ने प्रयोगों से सीखा विज्ञान, 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स ने लिया भाग

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

औरैया के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में एक प्रयोग-आधारित साइंस शो का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मनीष कुमार ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को प्रयोगों के माध्यम से समझाया। भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों के बीच रोचक प्रश्नों पर चर्चा की गई। इनमें कागज की स्ट्रिप पर फूंक मारने पर उसके ऊपर उठने का कारण और किसी बॉक्स को खिसकाने पर उसके ऊपर रखी वस्तु के आगे बढ़ने का वैज्ञानिक आधार जैसे विषय शामिल थे। 4 तस्वीरें देखिए.. शो के दौरान ठोस, द्रव, गैस, बल, अभिकेंद्र एवं अपकेंद्र बल, दाब, दाबान्तर, घर्षण, स्थैतिक एवं सीमांत घर्षण, भार तथा उत्प्लावन बल जैसे प्रमुख वैज्ञानिक विषयों को विस्तृत रूप से समझाया गया। शिक्षक मनीष कुमार ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 बच्चों को दिबियापुर स्थित ध्रुव तारा साइंस सेंटर पर एक्सपोजर विज़िट का अवसर भी प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने इस आयोजन की सराहना की और अतिथि विशेषज्ञ मनीष कुमार को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरेन्द्र यादव, सूरज पाल, गौरव पाण्डेय, अखिलेश अवस्थी, मिथिलेश कुमार, राजेश अवस्थी, मोहित राजावत, बृजेश सैनी तथा विकास पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *