औरैया में युवक की करंट लगने से मौत:पिकअप पर सामान लादते समय हुआ हादसा, 1 साल पहले पिता की भी हुई थी मौत

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

औरैया के कस्बा कंचौसी में एक पिकअप चालक युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह झीझक रोड स्थित चिरखिरी गेस्ट हाउस में शादी का सामान लाद रहा था। युवक की पहचान 24 वर्षीय अंशुल यादव, पुत्र स्व. मुकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अंशुल यादव अपने निजी पिकअप वाहन से चिरखिरी गेस्ट हाउस में शादी का सामान लादने का काम कर रहा था। इसी दौरान, पिकअप का बट्टा लगाते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से अंशुल मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल पास के झीझक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां से उसे अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे चिचौली अस्पताल भी ले गए, जहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और उसे घर ले गए। अंशुल यादव कस्बा कंचौसी की पुरानी सब्जी मंडी का निवासी था। बताया गया है कि उसका बड़ा भाई इंडियन एयर फोर्स में कार्यरत है। पिछले वर्ष उसके पिता मुकेश यादव की गंभीर बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद अंशुल ही परिवार की देखरेख और काम-धंधा संभालता था। युवक की मौत से परिवार में गहरा शोक है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *