औरैया में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव:पाता स्टेशन के पास पड़ा मिला, पुलिस पहचान में जुटी

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

फफूंद थाना क्षेत्र के पाता रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिशें शुरू कर दी हैं।सुबह करीब 2 बजे पुलिस को यह शव बरामद हुआ। मृतक महिला की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसके शव के पास से एक छोटा पर्स मिला, जिसमें कुछ नकदी और एक पुराना 500 रुपए का नोट था, जो अब प्रचलन में नहीं है। महिला के गले में एक चाबी और खाद की बोरी से बना एक थैला भी मिला है। उसकी नाक में पीले रंग की धातु का आभूषण भी देखा गया है। पुलिस प्रथमदृष्टया यह मान रही है कि महिला या तो ट्रेन यात्री थी या ट्रेन में सामान बेचने वाली हो सकती है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के लिए जानकारी प्रसारित की है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *