औरैया में 27 साल के युवक ने सुसाइड किया:ससुराल में फंदे से लटकता शव मिला, पत्नी कि विदाई कराने गया था

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला ताल गांव में सोमवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 27 वर्षीय सहदेव सिंह पुत्र बाबूराम का शव परिजनों ने घर के बरामदे में टीन की शेड से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ पाया। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, सहदेव सोमवार को अपनी पत्नी को लेने औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र स्थित पंडपुर गांव में अपने ससुराल गया था, लेकिन उसकी पत्नी वापस नहीं आई थी। सहदेव सात भाइयों में छठे नंबर पर था और लगभग एक वर्ष पहले वह अपने परिवार के साथ अलग घर में रहने लगा था। जानकारी के मुताबिक, वह शनिवार को ही दिल्ली से अपनी नौकरी से लौटकर गांव आया था। उसके परिवार में दो वर्षीय बेटा कुनाल और चार वर्षीय बेटी सृष्टि हैं। घटना के बाद उसकी पत्नी सीमा और मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही अछल्दा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक द्वारा फांसी लगाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *