कनाडा में कत्ल हुई मनदीप कौर की कहानी:पहले पति से तलाक हुआ, दूसरी की तो देवर ने एक्सीडेंट कर जिंदा जलाया

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

कनाडा के डेल्टा सिटी में लुधियाना के गुज्जरवाल की मनदीप कौर ग्रेवाल के देवर ने पहले उसकी कार का एक्सीडेंट करवाया और फिर कार को आग लगा दी। कार को आग लगने से मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 26 अक्टूबर की है। कनाडा पुलिस ने देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, 22 अक्टूबर को भी मनदीप कौर की कार का एक्सीडेंट हुआ था। हालांकि उस एक्सीडेंट में उसे कोई नुकसान नहीं हुआ और उसकी कार आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। परिवार को शक है कि 22 अक्टूबर को जो एक्सीडेंट हुआ था, वह भी साजिश के तहत ही किया गया था। हालांकि कनाडा पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। मनदीप के पिता कुछ दिन पहले उसकी अस्थियां लेकर कनाडा से लुधियाना आए। परिजनों ने दो दिन पहले ही उसकी अस्थियां पूरे धार्मिक रिवाज के साथ श्री कीरतपुर साहिब में जल प्रवाहित कर दीं। परिवार बेटी की मौत के बाद अभी सदमे में है। दैनिक भास्कर एप की टीम मनदीप के गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने ऑन कैमरा बात करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें तो तब यकीन हुआ, जब पिता उसकी अस्थियां लाए। वहीं मनदीप की यह दूसरी शादी थी। पढ़िए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट… मनदीप की हत्या पर गांव में कोई बात करने को राजी नहीं… जानिए मनदीप कौर पहली बार कब और कैसे पहुंची कनाडा… जानिए अनमोल सिंह से कैसे हुई मनदीप कौर की दूसरी शादी

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *